फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr news

फर्जीवाड़ा कर खाते से निकाले 1.31 लाख रूपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr news
फर्जीवाड़ा कर खाते से निकाले 1.31 लाख रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में साइबर क्राइम के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। कार्ड जेब में होनेे और बिना ओटीपी बताए भी जालसाज लोगों की गाढ़ी कमाई लूट ले रहे हैं। नगर कोेतवाली क्षेत्र के दो लोगों के खाते और क्रेडिट कार्ड से रुपये ट्रांसफर कर शातिरों ने दोनों के खातों से 1.31 लाख रुपये की ठगी कर ली है। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामविहार निवासी अरविंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके खाते से अज्ञात आरोपियों ने 81040 रुपये निकाल लिए। बैंक से मेसेज आने के बाद उसे मामले की जानकारी हुई। वहीं, त्रिलोक चंद पुत्र जयप्रकाश निवासी हंस विहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि साइबर ठगों ने उसके क्रेडिट कार्ड से फर्जीवाड़ा कर 50 हजार रुपये किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर कर लिए। जबकि कार्ड उसके पास था और न ही उसने कोई ओटीपी किसी को बताया। क्रेडिट कार्ड से राशि कटने के बाद उसे मामले की जानकारी हुई। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया। जल्द ही शातिरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी
नौकरी का झांसा देकर एक युवक से 10 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकारपुर क्षेत्र के गांव चीखल निवासी गौरव पुत्र प्रशांत ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला सूर्य नगर निवासी सुरेश मलिक के साथ उसकी जान पहचान है। सुरेश ने बताया कि वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा। इसके बदले में सुरेश ने उससे करीब 10 लाख रुपये ले लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने रुपये मांगे, लेकिन आरोपी ने रुपये वापस करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed