{"_id":"607341e68ebc3e8d2c6326d9","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd21699914","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी समेत 62 लोग मिले कोरोना संक्र्तमित, 14 हुए डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी समेत 62 लोग मिले कोरोना संक्र्तमित, 14 हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन
एसएसपी समेत 62 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 14 हुए डिस्चार्ज
बुलंदशहर। जनपद में रविवार को एसएसपी संतोष कुमार, पांच बंदी समेत 62 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 14 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब कुल केस 6699 हो गए हैं। इसमें अब तक 6263 लोग ठीक हो चुके हैं और 95 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 341 लोगों का होम आइसोलेट समेत विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है।
कोरोना से बचाव को जहाँ टीकाकरण अभियान चल रहा है और इसके साथ ही लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूक किया जा रहा। इसके बावजूद जनपद में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जिला कारागार में पांच, नगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर, आवास विकास, डीएम कालोनी व रामा एन्कलेव में दो-दो ओर यमुनापुरम, ऊपरकोट, भूड़, सुशीला विहार, राजेबाबू रोड़ व प्रेमनगर में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। सिकंदराबाद क्षेत्र में आठ, शिकारपुर क्षेत्र में छह, मालागढ़ व ऊंचागांव क्षेत्र में पांच-पांच, बीबीनगर क्षेत्र में तीन व अरनिया, पहासू, गुलावठी, खुर्जा ओर लखावटी क्षेत्र निवासी दो-दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा स्याना, अनूपशहर व डिबाई क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्त्रस्मण की पुष्टि हुई। उन्होंने लोगों से अपील है कि बाहरी जनपद से आने या किसी संक्रमित के संपर्क में आने पर अपनी ओर परिवार के सदस्यों की कोरोना जांच अवश्य कराए। साथ ही संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करें। तभी इसकी रोकथाम की जा सकती है।
टीका उत्सव के तहत 4507 को लगा टीका
चार दिवसीय टीकाकरण अभियान का रविवार को शुभारंभ किया गया। इस दौरान 94 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि टीका उत्सव के तहत पहली बार रविवार को टीकाकरण किया गया। इस दौरान 94 केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के 4507 लोगों को टीका लगाया गया।