{"_id":"5e6a88218ebc3ea7ce344c5d","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd195822443","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाते-जाते बीमार कर रहा मौसम, अस्पतालों में लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाते-जाते बीमार कर रहा मौसम, अस्पतालों में लगी भीड़
विज्ञापन
बीमार कर रहा मौसम, अस्पतालों में उमड़ी भीड़
बुलंदशहर। कभी तेज धूप तो कभी सर्दी का एहसास। लगातार मौसम में परिवर्तन के कारण लोग बीमारियाें की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। करीब 2220 मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार समेत अन्य बीमारियों के मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
सर्दियों में जिला अस्पताल की खाली दिखने वाली ओपीडी में मौसम परिवर्तन के कारण भीड़ लगने लगी है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचे। इस दौरान सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में रही। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नमिता रस्तोगी ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुखार और वायरल इंफेक्शन के मरीज अधिक आ रहे हैं। मौसम का पल-पल बदलाव लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। मार्च तक मौसम का मिजाज यही रहेगा। इससे बचाव के लिए रात में पंखा चलाकर न सोएं, न ही ठंडे पानी से नहाएं। सुबह गर्म कपड़े पहनकर घर से निकलें और गुनगुने पानी ही पीएं। वहीं, जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. परविंदर ने बताया कि जब भी दिन और रात में तापमान में अंतर होता है तो बीमारियां बढ़ जाती है। मौसम इस बार जल्दी-जल्दी बदल रहा है। इसलिए ज्यादा सावाधानी बरतने की जरूरत है। अस्पताल आने वाले मरीज एवं तीमारदार को बचाव की सलाह दी जा रही है।
आठ कार्यदिवस में 13,708 लोगों ने कराया उपचार
जिला अस्पताल की ओपीडी में दो मार्च से 12 मार्च तक करीब 13 हजार 708 मरीज प्राथमिक उपचार करा चुके हैं। दो मार्च को 2089, तीन मार्च को 1815, चार मार्च को 1839, पांच मार्च को 1730, छह मार्च को 827, सात मार्च को 1441, आठ मार्च को रविवार अवकाश, नौ मार्च को 526, 11 मार्च को 1221 और 12 मार्च को 2220 मरीजों ने प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन
कोट
जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज का उपचार करने के साथ ही बचाव की सलाह दी जा रही है। गंभीर होने पर मरीज को वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 2220 मरीजों ने उपचार कराया। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल