फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

जहांगीराबाद क्षेत्र में बनेगा ड्रग वेयर हाउस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
जहांगीराबाद क्षेत्र में बनेगा ड्रग वेयर हाउस
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में सरकारी दवाइयों को रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहांगीराबाद क्षेत्र में ड्रग वेयर हाउस बनाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित मंडी समिति में दो भवन किराये पर लिए गए हैं। वहीं, ड्रग वेयर हाउस मुख्यालय से 30 किमी दूर होने पर दवाओं की सप्लाई में परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता हैं।

बता दें कि जिले में संचालित सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दवा की उपलब्धता औषधि भंडार गृह से की जाती हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल परिसर समेत अन्य स्थानों से दवाइयों की सप्लाई की जाती थी। वहीं, स्टोर के लिए पर्याप्त स्थान न होने पर सीएचसी/पीएचसी प्रभारियों को अलग-अलग स्थानों से दवाइओं की आपूर्ति लेनी पड़ती थी। वहीं, सीएमओ द्वारा जिले में ड्रग वेयर हाउस बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। शासन द्वारा निर्देश मिलने पर स्वास्थ्य अफसरों ने जमीन की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन ड्रग वेयर हाउस के लिए जमीन न मिलने पर किराये के भवन से ड्रग वेयर हाउस चलाने की योजना बनाई। इस संबंध में शासन को भी अवगत कराया गया। वहीं, गत सप्ताह सीएमओ द्वारा जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित मंडी समिति के दो कमरे ड्रग वेयर हाउस बनाने के लिए किराये पर ले लिए गए। जल्द ही कमरों में दवाइयां रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी जाएगी। वहीं, अब मुख्यालय से 30 किमी दूर ड्रग वेयर हाउस बनने पर स्वास्थ्य अफसरों समेत प्रशासनिक अफसरों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि ड्रग वेयर हाउस के लिए जहांगीराबाद मंडी समिति के दो कमरे चिन्हित किए गए हैं। इस संबंध में शासन को भी अवगत करा दिया गया हैं। बताया कि जिले में ड्रग वेयर हाउस बनाने के लिए पर्याप्त स्थान और जमीन न मिलने पर जहांगीराबाद मंडी समिति के कमरों को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed