फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

फोन का डाटा हैक कर महिला के वायरल किए फोटो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
फोन का डाटा हैक कर महिला के फोटो किए वायरल
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने आजमगढ़ निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने उसके मोबाइल का डाटा हैक कर लिया। इसके बाद उसके फोटो अपने मोबाइल में लेकर वायरल कर दिया। इससे पहले आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की। पीड़िता के इंकार करने पर आरोपी ने उसके फोटो वायरल कर दिए।

देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पिछले काफी समय से औरेया जिले की एक कंपनी में काम करती थी। आजमगढ़ का रहने वाला युवक भी इसी कंपनी में काम करता था। युवती का आरोप है कि युवक उससे शादी करना चाहता था। आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसके मोबाइल को हैक करके उसका डाटा चोरी करके वायरल कर देगा। जबकि, पीड़िता की शादी पूर्व में ही हो चुकी थी। पीड़िता के इंकार करने पर आरोपी ने उसके फोटो वायरल कर दिए। इस मामले में इंस्पेक्टर अखिलेश यादव ने युवक से फोन पर बात की तो उसने प्रेम प्रसंग की बात कही। आरोपी ने बताया कि वह अपना धर्म परिवर्तित कर महिला का धर्म अपनाने के लिए तैयार हो गया था। बाद में उसे पता चला कि महिला के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध है। कोतवाली देहात थाना प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed