फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

फेसबुक पर दोस्ती और प्यार के बाद शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
facebook - फोटो : amarujala
फेसबुक पर दोस्ती और प्यार के बाद शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिल्ली निवासी एक युवती के साथ बुलंदशहर देहात क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी युवक ने फेसबुक पर दोस्ती की थी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी व उसके दो भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पीड़िता ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि ताजपुर निवासी आजम सऊदी अरब में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। बीते दिनों आरोपी की पीड़िता से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं, आरोपी ने पीड़िता को शादी करने के लिए अपने घर बुलाया। यहां पर आजम और उसके भाइयों अमजद, आमिर, अनस, असगर ने उसे धमकी दी कि यदि दोबारा से वह उनके घर आई तो वह उसकी हत्या कर देंगे। उसने आजम से शादी करने की जिद की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में कुछ दिन पहले युवती एसएसपी से मिली थी। एसएसपी के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है। युवती का कहना है कि जब वह आजम के घर गई तो उसे निकाल दिया था। जब वह भूड़ चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थी तो आजम आया और उसे बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली देहात प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed