{"_id":"5db9e2b18ebc3e93a230ea3c","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1874277166","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टीईटी की परीक्षा और आवेदन भरने का कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टीईटी की परीक्षा और आवेदन भरने का कार्यक्रम जारी
विज्ञापन
यूपी टीईटी की परीक्षा और आवेदन का कार्यक्रम जारी
बुलंदशहर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) और इसके लिए आवेदन करने का कार्यक्रम जारी हो गया है। साथ ही परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज की ओर से बीएसए व डीआईओएस को परीक्षा कराने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। टीईटी परीक्षा 22 दिसंबर को होगी। इसके लिए आवेदन एक नवंबर से आमंत्रित किए जाएंगे। आदेश मिलने के बाद विभागीय अफसर तैयारियों में जुट गए हैं।
बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के चयन के लिए शासन पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराता है। प्रत्येक वर्ष में एक बार परीक्षा नियामक विभाग प्रयागराज द्वारा यह परीक्षा कराई जाती है। प्रदेश के सभी जिलों में यह परीक्षा आयोजित होती है। इस बार भी यूपी टीईटी कराने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियामक विभाग ने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए एक नवंबर से विभाग की वेबसाइट पर आवेदन शुरू हो जाएंगे। इसमें अभ्यर्थी जो फार्म भरेंगे उसमें उन्हें बाद में संशोधन करने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली में प्राथमिक व दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। बताया गया कि परीक्षा जिले में 22 दिसंबर को आयोजित होगी। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के आदेश मिलने के बाद विभागीय अफसर अब केंद्र बनाने की तैयारियों में लग गए हैं।
-------
यूपी टीईटी के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी के आदेश प्राप्त हो गए हैं। परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 22 दिसंबर को परीक्षा होगी। जिले में जल्द ही परीक्षा केंद्रों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शासन की मंशा के अनुसार टीईटी परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
आरके तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बुलंदशहर