फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

ऑनलाइन मॉडल पेपर से मिलेगी परीक्षार्थियों को मदद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
ऑनलाइन मॉडल पेपर से मिलेगी परीक्षार्थियों को मदद
विज्ञापन

बुलंदशहर। वर्ष 2020 में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों की अच्छी तैयारी हो, इसके लिए बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी विषयों के मॉडल पेपर विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से परीक्षार्थियों को पेपर का पैटर्न समझने में आसानी होगी और परीक्षा में उनके अच्छे अंक आएंगे।
यूपी बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा - 2020 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बोर्ड द्वारा केंद्र निर्धारण को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर बोर्ड की ओर से विभागीय वेबसाइट पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मॉडल पेपर अपलोड किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से परीक्षार्थियों को आगामी परीक्षा में मदद मिल सकती है। अधिकारियों का मानना है कि इससे परीक्षार्थियों को काफी फायदा होगा। विभाग की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के लिए सभी विषयों के मॉडल पेपर उपलब्ध होंगे। छात्र-छात्राएं विभाग की साइट पर उपलब्ध मॉडल पेपर के माध्यम से संबंधित विषय की तैयार कर सकते हैं। इससे वह आसानी से प्रश्नपत्र हल कर सकेंगे।
विज्ञापन

------
विभाग की वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षा के मॉडल पेपर अपलोड किए जा रहे हैं। इससे परीक्षार्थियों को काफी मदद मिलेगी। छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वह इन मॉडल पेपरों से परीक्षा की तैयारी कर अच्छे अंक हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed