{"_id":"5da0bef28ebc3e93a629b3f8","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1862774158","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी शोरूम में हुई चोरी का हुआ राजफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ी शोरूम में हुई चोरी का हुआ राजफाश
विज्ञापन
अंसारी रोड पर साड़ी के शोरूम में चोरी का खुलासा करते एसएसपी व पकड़े गए चोर।
- फोटो : BULANDSHAHR
साड़ी शोरूम में हुई चोरी का हुआ राजफाश
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बीते दिनों नगर के पॉश बाजार में स्थित एक दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का राजफाश कर दिया। दोनों आरोपियों से पुलिस ने चोरी किए गए रुपये भी बरामद किए हैं। साथ ही आरोपियों के फरार साथी की भी तलाश की जा रही है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गत सात अक्तूबर को वादी हरीश कुमार मित्तल ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी अंसारी रोड पर मोहिनी साड़ी के नाम से शोरूम है। गत छह अक्तूबर की देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये की नकदी व सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार देर रात नगर कोतवाली पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि चोरी की वारदात में शामिल तीन बदमाश हनुमान मंदिर के पीछे नेहरू पार्क में पैसों का बंटवारा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। साथ ही मौके से दो आरोपियों को दबोच लिया। जिनकी शिनाख्त कासिफ पुत्र फिरोज निवासी बाजार बाटा वाली गली थाना कोतवाली नगर व समर खान पुत्र बाबू खान निवासी मस्जिद वाली गली सराय चौक बाजार थाना कोतवाली नगर के रुप में हुई। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की रकम में से 2,92,780 रुपये बरामद कर लिए। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा।