{"_id":"5d7a8b458ebc3e93d47d6082","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd184289947","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के ताले तोड़कर नगदी, जेवरात और कारतूस चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के ताले तोड़कर नगदी, जेवरात और कारतूस चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव पारली निवासी एक महिला ने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, लाखों की नगदी और कारतूस चोरी होने की शिकायत एसएसपी से की है। महिला का आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद उसने एसएसपी को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव पारली निवासी पीड़िता हेमलता पत्नी गौरव प्रताप ने एसएसपी से मिलकर बताया कि उसके पति के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसके डर से उसके पति, ससुर आदि घर में ताला लगाकर कहीं चले गए। ऐसे में घर में सामान गायब होने का अंदेशा था, जिसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दे दी गई थी। इसके बावजूद कोतवाली पुलिस उदासीन बनी रही। पीड़िता के अनुसार 11 सितंबर को वह अपने सास-ससुर के साथ घर लौटी तो दरवाजे खुले मिले। घर के अंदर अलमारी आदि से करीब 50 तोले सोने के जेवरात, 500 ग्राम चांदी के जेवरात के अलावा चार लाख की नगदी और पिस्टल के 10 कारतूस गायब मिले। पीड़िता ने दूसरे पक्ष के सात लोगों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।