फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

कार सवार युवकों ने की छात्रा के अपहरण की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
कार सवार युवकों ने की छात्रा के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन

डिबाई। नगर के एक स्कूल से गुरुवार दोपहर घर वापस लौट रही एक छात्रा का कार में सवार तीन युवकों ने गांव के रास्ते में अगवा करने का प्रयास किया। छात्रा द्वारा युवक के हाथ में काटने व शोर मचाने पर युवक फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने पुलिस में घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने को दी है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी पुत्री नगर के एक स्कूल में कक्षा ग्यारह की छात्रा है। करीब ग्यारह बजे उनकी पुत्री स्कूल से पैदल घर लौट रही थी। डिबाई खुर्द व सतोहा मार्ग पर एक ट्यूबवेल के निकट स्लेटी रंग की कार में तीन युवक सवार थे। उन्होंने हाथ पकड़कर छात्रा क ो अगवा करने की कोशिश की। इस दौरान उनकी बेटी ने आरोपियों के हाथ में काट लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गए। छात्रा ने मामले की सुचना परिजनों को दी। इसके बाद थाने पहुंचे परिजनों ने घटना की तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसएसआई भंवरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed