{"_id":"68ea923b782328d3fe0d1e91","slug":"bulandshahr-is-the-third-most-polluted-city-among-235-cities-in-the-country-with-an-aqi-of-270-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-142000-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बुलंदशहर देश के 235 शहरों में तीसरा सबसे प्रदूषित शहर, एक्यूआई 270","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बुलंदशहर देश के 235 शहरों में तीसरा सबसे प्रदूषित शहर, एक्यूआई 270
विज्ञापन
बुलंदशहर-औरंगाबाद मार्ग पर सड़क किनारे फसल अवशेष जलाता एक किसान। संवाद
बुलंदशहर। दिवाली से पहले ही शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को देश के सबसे प्रदूषित 235 शहरों में बुलंदशहर 270 एक्यूआई रहने पर तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, जिलेभर में फसल अवशेष के साथ कूड़ा-कचरा लगातार जलाया जा रहा है। इस पर रोक नहीं लगी तो स्वच्छ सांस लेना मुश्किल हो जाएगा।
दिवाली से पूर्व ही जिले में प्रदूषण का स्तर 300 के करीब पहुंच गया है। हवा में घुलता प्रदूषण का जहर सामान्य लोगों को तो बीमार बना ही रहा है। साथ ही दिल और सांस के मरीजों के लिए खतरे की घंटी लेकर आ रहा है।
चिकित्सक बढ़ते एक्यूआई में सांस और दिल के मरीजों से सतर्कता बरतनी की सलाह दे रहे हैं। वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह जगह-जगह निर्माण कार्य होना है।
वहीं, वाहनों के चलने से सड़कों पर छोड़ी गई मिट्टी उड़कर हवा को दूषित कर रही है। इसके अलावा कुछ व्यापारी सब्जी और फल विक्रेता रात और सुबह के समय दुकानों और फड़ों का कचरा सड़कों पर जलाते हैं। जो सर्दी के दौरान धुंआ और धूल के कण ऊपर न जाकर नम हवा में धरती के आसपास रहते हैं।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा का सर्वाधिक एक्यूआई 280 :
शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स के बुलेटिन में देश के 235 शहर शामिल रहे। ग्रेटर नोएडा का सर्वाधिक एक्यूआई 280 मापा गया। वापी का 276 एक्यूआई रहने पर दूसरे नंबर पर और बुलंदशहर का एक्यूआई 270 रहने पर तीसरे स्थान पर रहा। बल्लभगढ़ का 258, बीकानेर का 256, गाजियाबाद का 242, नोएडा का 223, दिल्ली का 199, मेरठ का 163 और हापुड़ का 161 एक्यूआई रहा।