{"_id":"63ea8fadea8a04ece10c7c8a","slug":"bulandshahr-bulandshahr-news-gbd2523200167-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: बाग में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: बाग में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 14 Feb 2023 07:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 07:00 AM IST
सार
सोमवार सुबह उसका गांव में ही मांकड़ी रोड स्थित एक आम के बाग में पेड़ पर शव लटका हुआ मिला। हरिराज के फंदे पर लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना क्षेत्र के बुगरासी चौकी के गांव किरयावली निवासी एक युवक का शव सोमवार सुबह गांव के निकट आम के बाग में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के गांव किरयावली निवासी हरिराज दिल्ली से कंबल आदि खरीद कर नेपाल तक बेचने का काम करता था। दो-चार महीने में वह अपने गांव किरयावली भी आता-जाता रहता था। वर्तमान में हरिराज गांव आया हुआ था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह उसका गांव में ही मांकड़ी रोड स्थित एक आम के बाग में पेड़ पर शव लटका हुआ मिला। हरिराज के फंदे पर लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में भी उलझी हुई है। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद