फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
पीड़ित व्यापारी मैनपाल सिंह हाथ में लगी चोट दिखाते हुए। - फोटो : BULANDSHAHR
पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर की लूट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नरौरा/रामघाट। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव जरगवां में मंगलवार देर रात छत से जीने के रास्ते कपड़ा व्यापारी के घर में हथियार बंद बदमाश घुस आए। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए व्यापारी व उसके परिजनों के साथ मारपीट की। शोर शराबा होने पर बदमाश दुकान का गल्ला और कुछ कपड़े कब्जे में लेकर फायर करते हुए फरार हो गए। बदमाश मफलर से मुंह ढक़े हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मोबाइल लोकेशन और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
रामघाट थाना क्षेत्र के जरगवां में बेलौन मार्ग पर मैनपाल सिंह का मकान है। मकान में ही रोड पर राजपूत क्लाथ हाउस के नाम से उनकी कपड़े की दुकान है। पीड़ित मैनपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार रात में करीब एक बजे छत से जीने के रास्ते घर में पांच बदमाश घुस आए और बरामदे में सो रहे पीड़ित को दबोच लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कर आतंकित करते हुए लोहे की राड से मारपीट करते हुए कपड़े से उनके हाथ पीछे बांधने लगे। बदमाश खुद को पुलिस वाला बताते हुए उसे अपने साथ ले जाने की बात कहकर आतंकित करने लगे। आवाज सुनकर बच्चों के साथ कमरे मेें सो रही पीड़ित की पत्नी पुष्पा देवी शोर करते हुए बाहर निकली तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। मौका पाकर मैनपाल सिंह घर के रास्ते के साइड वाले कमरे में भागकर बंद हो गए और खिड़की से बदमाश आने का शोर मचा दिया। जिससे बौखलाए बदमाशों ने नुकीली रोड से उनकी पत्नी पुष्पा देवी व बेटे विशाल (12) पर हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों को आता हुआ देख बदमाश दुकान में रखा नकदी का गल्ला व कमरे में रखे कुछ नए कपड़े साड़ी आदि लेकर भाग निकले। ग्रामीणों से खुद को घिरता हुआ देख बदमाशों ने फायरिंग की और मौके से भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि बदमाश करीब छह हजार रुपये की नकदी व करीब 15 हजार रुपये के कपड़े लूट कर ले गए हैं। बदमाश खाली गल्ला गांव के जंगल में फेंक गए।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed