{"_id":"63d15c8826db1f2dfb619923","slug":"bulandshahr-bulandshahr-news-gbd2512740161-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
छतारी में शेखूपुर- चौंढेरा चौराहा पर हुए सड़क हादसे के बाद थाने ेमं खड़ी क्षतिग्रस्त एंबुलेंस
- फोटो : KHURJA
एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
छतारी। कस्बा क्षेत्र स्थित शेखूपुर-चौंढेरा चौराहे के पास बुधवार दोपहर एक निजी एंबुलेंस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी एंबुलेंस चालक एंबुलेंस को छोड़कर मौसे से भाग निकला।
थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुर निवासी ऋषिपाल (40), हरेंद्र (38) और कपिल बुधवार दोपहर बाइक से छतारी में पंड्रावल दौराहे पर आए थे। दोपहर करीब दो बजे वह पंड्रावल दौराहे से वापस लौट रहे थे। जब, वह शेखूपुर-चौंढेरा चौराहे पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही निजी एंबुलेंस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक समेत नीचे गिर गए। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दानपुर सीएचसी लेकर पहुंची, जहां से घायलों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस घायलों को अलीगढ़ मेडिकल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने ऋषिपाल और हरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कपिल का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दी है। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है।
एसपी देहात बीबी चौरसिया ने बताय कि एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक का उपचार चल रहा है।