फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

हृदयपुर के जंगल में कटा रजवाहा, 80 बीघा फसल जलमग्न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar
हृदयपुर के जंगल में कटा रजवाहा, 80 बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन

सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र के गांव हृदयपुर के जंगल से गुजर रहे रजवाहे की पटरी पानी के ओवरफ्लो होने से कट गई। जिससे कई किसानों की करीब 80 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग के अफसरों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

किसान कौशल अधाना, महेंद्र सिंह, श्रीचंद, जीता सिंह, लीले सिंह, केसर सिंह, बिन्नू, सरदार, सुमन, मोनी, बिरमी सिंह, नेपाल आदि ने बताया कि उनके खेत के पास से रजवाहा गुजर रहा है। जिसमें कभी कभार पानी आता है। काफी समय से सिंचाई विभाग ने राजवाहे की सफाई नहीं कराई है। सफाई नहीं होने के कारण पानी आने पर राजवाहा ओवरफ्लो हो जाता है। मंगलवार रात पानी के ओवरफ्लो होने से पटरी कट गई और उनके खेतों में खड़ी गाजर, गेहूं तथा पशुओं का चारा समेत अन्य फसलें जलमग्न हो गई। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में गांव के किसान राजवाहे पर पहुंचे। किसानों ने स्वयं ही मिट्टी डालकर कटाव को बंद किया। जिसके बाद पानी रुका। किसानों ने फसलों के जलमग्र होने से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया है। किसानों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग के अफसर मौके पर नहीं पहुंचे। किसानों ने फसल के नुकसान के लिए सिंचाई विभाग के अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed