फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

लोन दिलाने के नाम पर महिला ने करोड़ों ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
लोन दिलाने के नाम पर महिला ने करोड़ों ठगे
विज्ञापन

सिकंदराबाद। लोन दिलाने पर नाम पर महिला ने युवक व उसके साथियों से करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी मुकेश कुमार पुत्र गंगासरन ने बताया कि पेशे से वह किसान हैं। गाजर का प्लांट लगाने के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। बताया कि सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव मंसूखगढ़ी निवासी सुमति ने दिसंबर 2016 में उसे इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी समरीन से मिलवाया। समरीन ने अपने आपको सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता बताया। और कहा कि वह छह से आठ करोड़ तक का लोन करा देगी। उसकी बैंकों में काफी पहचान है। इसलिए तुम्हे पैसा खर्च कराना होगा। बताया कि उसकी बात पर विश्वास करते हुए उसने उसे चार लाख रूपये दे दिए। बताया कि समरीन ने सिक्योरिटी के तौर पर उसे अपने खाते का चार लाख का चेक दिया। उसके बाद भी उसने उसे अपनी संपत्ति को गिरवी रखकर कई बार में लाखों रुपये दिए। बताया कि छह अगस्त को उसने उससे 24 लाख रूपये लेकर उसे 310 मीटर के एक प्लाट की फर्जी पॉवर ऑफ एर्टोनी बनाकर दे दी। बताया कि उक्त महिला ने उसके मिलने वाले करीब एक दर्जन लोगों से भी लोन दिलाने के नाम पर करीब दो करोड़ 40 लाख रूपये ले लिए। बताया कि उक्त समरीन द्वारा सिक्योरिटी के तौर पर दिए गए सभी चेक बाउंस हो गए। बताया कि उसने आज तक ना तो किसी का लोन कराया और ना ही रूपये वापस किए है। केवल झूठा आश्वासन देती चली आ रही है। तगादा करने पर झूठे मुकदमें में फंसाने और जान से मारने की धमकी देती है। बताया कि ठगी का शिकार सभी लोग परेशान है और भूखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। बताया कि उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी उत्तर प्रदेश, समेत एसएसपी से शिकायत की थी। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed