{"_id":"5e3b086a8ebc3ee61e69afa9","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd1935825116","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर का चुनाव स्थगित होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर का चुनाव स्थगित होने पर हंगामा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र के गंाव किशनपुर-बिशनपुर में बुधवार को राशन डीलर के लिए होने वाले चुनाव के स्थगित होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख ग्राम प्रधान, सचिव बैठक को छोड़कर चले गए। ग्रामीणों ने इस संबंध में आलाधिकारियों से शिकायत किए जाने की बात कही है।
ग्राम किशनपुर-बिशनपुर के ग्रामीणों ने बताया कि किशनपुर-बिशनपुर, राजारामपुर तीनों गांव का ही राशन डीलर है। करीब पांच माह पूर्व गांव के राशन डीलर हरकेश की मृत्यु हो जाने के कारण उनके गांव को जोखाबाद से जोड़ दिया गया था। गांव के लोगों को सरकारी सस्ते गल्ले का राशन लेने के लिए जोखाबाद जाना पड़ रहा था, जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर आपूर्ति विभाग ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव को चुनाव के माध्यम से राशन डीलर की नियुक्ति किए जाने के निर्देश दिए थे। बताया कि ग्राम पंचायत सचिव ने बुधवार को गांव में खुली बैठक में राशन डीलर के चयन किए जाने की मुनादी कराई थी। बुधवार को राशन डीलर का चयन करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण तो जमा हो गए। मगर ग्राम प्रधान समय से बैठक में नहीं पहुंचे। ग्राम प्रधान तीन घंटे बाद बैठक में पहुंचे उसके बाद ग्राम पंचायत सचिव ने समय नहीं होने के कारण चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने से मना कर दिया। आरोप है कि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव अपने किसी करीबी को राशन डीलर बनाने के लिए खुली बैठक में राशन डीलर का चयन किए जाने की प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं। चुनाव के स्थगित किए जाने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख ग्राम जतन सिंह, ग्राम पंचायत सचिव शीचपाल बैठक को छोड़कर चले गए। ग्रामीणों ने इस संबंध में आलाधिकारियों से शिकायत किए जाने की बात कही है।
एक सप्ताह पूर्व मेरे पिता का देहांत हो गया है। घर पर रिश्तेदारों का आना जाना लगा है। जिस कारण बैठक में पहुंचने में देरी हुई।
- जतन सिंह, ग्राम प्रधान
बैठक का कोरम पूरा नहीं था। ग्रामीणों ने उनके साथ अभद्रता की। कोरम पूरा हुए बिना ही उनपर डीलर के चुनाव को संपन्न कराने का दबाव डाल रहे थे।
- शीचपाल, ग्राम पंचायत सचिव