फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

शादी समारोह जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
शादी समारोह जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

चोला। क्षेत्र के गांव नवादा में नवादा गेट के सामने मंगलवार की रात वाहन की टक्कर से घायल कार सवार युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके साथ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ग्राम नगलिया टक्कर थाना पहासू जनपद बुलंदशहर निवासी पवन (28) पुत्र धर्मवीर सिंह सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बुटैना निवासी अपने दोस्त गजेंद्र पुत्र इंद्रपाल के साथ कार से नोएडा गया था। बताया कि मंगलवार की रात में दोनों दोस्त नोएडा से कार से शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुलंदशहर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि करीब 12 बजे किसी अज्ञात वाहन ने क्षेत्र के गांव नवादा में नवादा गेट के सामने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पवन की मौत हो गई। मृतक व घायल के पास मिले कागजात के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वही गजेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। पवन की मौत की सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि पवन गांव में रहकर खेती करता था। चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed