फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

घर के बाहर किसान की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
घर के बाहर किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरा निवासी किसान की मंगलवार की रात घर के बाहर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर कोतवाल सूरज सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ गोपाल चौधरी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर परिवार के लोगों से जानकारी ली। मृतक के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ईश्वर लोधी (56) पुत्र रोशनलाल खेती कर जीवन यापन करते थे। पुत्र प्रदीप ने बताया कि मंगलवार की रात वह परिवार के साथ मकान की ऊपरी मंजिल में टीवी देख रहा था और पिता मकान के निचले हिस्से में बैठक में उसके बड़े भाई के दो बेटों के साथ सोए थे। बताया कि रात करीब 10 बजे उसके पिता ने घर के बाहर से जोर की आवाज लगाई। पिता की आवाज सुनकर वह तुरंत नीचे आया तो देखा कि पिता के सीने में गोली लगी थी। वह केवल इतना ही बता पाए कि उन्हें गोली मार दी। पिता को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गोली का केस होने के कारण निजी चिकित्सक के उपचार करने में असमर्थता जताई। इस पर उसने सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल सूरज सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed