फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

समारोह से लौट रहे बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
समारोह से लौट रहे बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। समारोह से लौट रहा अधेड़ अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान अस्पताल में अधेड़ की मौत हो गई। मौत की सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जुनैदपुर निवासी इंद्रजीत (62वर्ष)पुत्र अमर सिंह निजी स्कूल की बस पर चालक था। बताया गया कि रविवार को वह बुलंदशहर में किसी समारोह में भाग लेने के लिए गया था। रात में वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। करीब आठ बजे जेल चौकी के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
-शव की नहीं हुई शिनाख्त पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
-औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर कट पर हुआ हादसा
सिकंदराबाद। रविवार की रात औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई सुभाष मलिक ने बताया कि रविवार की रात करीब 8.30 बजे औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर कट पर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार करीब 50 वर्षीय अधेड़ को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। विभिन्न माध्यमों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed