{"_id":"5dd037cd8ebc3e549c336d3a","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd1884129185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसों की रोकथाम के लिए प्रशासन की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसों की रोकथाम के लिए प्रशासन की पहल
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
हाईवे पर हादसों की रोकथाम के लिए प्रशासन की पहल
सिकंदराबाद । हाईवे पर होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी हाईवे अथॉरिटी को पत्र लिखेंगे। डीएम ने एसडीएम को हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र को चिह्नित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
हाईवे-91 पर हो रहे हादसों का डीएम ने लोगों की शिकायत पर संज्ञान लिया है। शनिवार को थाना दिवस में जनता की शिकायत सुन रहे डीएम रविंद्र कुमार को औद्योगिक क्षेत्र के लोगों ने हाईवे-91 पर अवैध रूप से कट, व हाईवे पर अन्य स्थानों पर बनाए गए अवैध कट के कारण हादसे होने और हादसे में लोगों की जान जाने की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर कट, हाईवे पर सुखलालपुर तिराहे पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। हादसों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। लोगों की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र को चिन्हित करने के निर्देश दिए है। डीएम ने कहा कि इस संबंध में हाईवे ऑथिरिटी को पत्र लिखा जाएगा। पत्र के माध्यम से जहां संभव हो वहां पर यूटर्न बनाने की सिफारिश की जाएगी। साथ ही अवैध रूप से बनाए गए कटों को भी बंद करने की सिफारिश की जाएगी। कहा कि जब तक कोई स्थाई समाधान नहीं हो जाता चार नंबर कट, समेत दुर्घटनाग्रस्त जोन में अस्थाई रूप से छोटे स्पीड ब्रेकर लगाने की सिफारिश की जाएगी।
डीएम ने हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त जोन को चिन्हित कर रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देशानुसार दुर्घटनाग्रस्त जोन को चिन्हित कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
- रविशंकर सिंह, एसडीएम