{"_id":"5dc9a32d8ebc3e5b22642e38","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd188160582","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक लगे ब्रेक में चार युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक लगे ब्रेक में चार युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
सिकंदराबाद में गुलावठी रोड पर गांव मंडावरा के साथ ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। अमर उजा?
- फोटो : SIKANDRABAD
अचानक लगे ब्रेक में चार युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
सिकंदराबाद। आगे चल रहे ट्रक के अचानक लगे ब्रेक ने कार सवार चार लोगों को मौत की नींद सुला दिया, जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए हायर सेंटर भर्ती कराया गया।
थाना दादरी जनपद गौतमबुद्ध नगर ग्राम लुहारली निवासी बालेश्वर पुत्र स्वर्गीय भभूती ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को गांव निवासी रामकुमार (21वर्ष) पुत्र मामचंद भाटी, उसके पुत्र सुम्मर (30वर्ष), मनीष (25वर्ष) पुत्र रामपाल भाटी, राहुल (24वर्ष)पुत्र नेत्रपाल शर्मा, पंकज (25वर्ष) पुत्र विजय शर्मा, को साथ लेकर अपनी कार से सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव खगुआबास गए थे। रात को उक्त सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। रात करीब 11.30 बजे जब वह मंडावरा गांव के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रहा रहे ट्रक को चालक लापरवाही के साथ चला रहा था। बताया कि ट्रक चालक ने अचानक बिना सिंग्नल दिए ट्रक के ब्रेक लगा दिए। जिससे ट्रक के पीछे चल रही कार ट्रक से टकराकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार सभी पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर सिकंदराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सिकंदराबाद सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सुम्मर, रामकुमार, राहुल, पंकज को मृत घोषित कर दिया। बताया कि उक्त लोगों की हालत अधिक गंभीर होने के कारण अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी। जबकि मनीष को गंभीर हालत में उपचार के लिए बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक-क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। सभी मृतकों के शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।