{"_id":"5dc9a3d88ebc3e5af8192f26","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd188104925","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एमसीडी के संविदा कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में एमसीडी के संविदा कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

चोला। पिकअप और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए एमसीडी कर्मी की हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरौंडी ताजपुर निवासी नागेंद्र (37) पुत्र रामपाल दिल्ली एमसीडी में संविदा कर्मचारी था। वह पत्नी दो बेटी, एक बेटे के साथ दिल्ली में ही रहता था। बताया गया कि शुक्रवार को वह परिवार के साथ छुट्टी पर गांव आया था। शनिवार की शाम वह बाइक से घरेलू सामान खरीदने के लिए चोला चौकी के पास स्थित बाजार गया था। जब वह सामान खरीदकर वापस घर लौट रहा था चोला चौराहे के थोड़ा आगे चलते सामने से आ रहे पिकअप चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नागेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि हालत गंभीर होने के कारण नागेंद्र को हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वही पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।