फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दो सौ वर्ष पुराना मंदिर जहां पशुओं के स्वास्थ्य के लिए होती है पूजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
चोला क्षेत्र में स्थित चामड़ वाला मंदिर। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
दो सौ वर्ष पुराना मंदिर जहां पशुओं के स्वास्थ्य के लिए होती है पूजा
विज्ञापन

आपने मंदिर में अक्सर अपने, परिवार के लिए प्रार्थना, पूजा करने की बात सुनी होगी। मगर चोला क्षेत्र में एक मंदिर ऐसा भी जहां लोग अपने पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी पूजा करते हैं। और भगवान उनकी की मनोकामना पूरी करता हैं।

क्षेत्र के गांव गांगरौल में गांव के बाहर जंगल में वर्षों पुराना चामड़ वाला मंदिर स्थित हैं। गांव व क्षेत्र के बुजुर्ग बताते हैं कि उक्त मंदिर करीब दो सौ साल पुराना है। मंदिर क्षेत्र के गांव के अलावा जनपद, अन्य प्रदेशों के हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर पर प्रतिवर्ष होली दीपावली पर विशेष पूजा की होती है। इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया जाता है। होली, दीपावली पर होने वाली विशेष पूजा में क्षेत्र के गांव के अलावा, जनपद के अन्य हिस्सों दिल्ली, हरियाणा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं, और देवी मां से अपनी मनोकामना पूरी कराने के लिए पूजा अर्चना करते हैं। वर्ष भर प्रत्येक सोमवार को मंदिर में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में जल, दूध आदि चढ़ाने के लिए आते हैं। इस दिन विशेष पूजा भी होती है। बताया कि मंदिर में समय-समय पर भंडारे का भी आयोजन होता हैं। बताया गया कि मंदिर में एक स्तंभ है। मान्यता है कि स्तंभ पर मन्नत मानते हुए धागा बांधने पर उसकी मन्नत पूरी होती है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्तंभ पर धागा बांधकर अपनी मन्नतें मांगते हैं। मन्नत के पूरा होना पर वह धागे को खोलकर गरीबों को खाना खिलाते हैं। और उन्हें आर्थिक सहायता हेतु दान भी देते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में क्षेत्र के लोग अपने पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी पूजा करते हैं। मान्यता है कि बच्चे को जन्म देने के बाद भैंस का दूध मंदिर में चढ़ाने पर भैंस को कष्टों से मुक्ति मिलती है। और उसका स्वास्थ्य ठीक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed