{"_id":"5d7a87b58ebc3e93d1008a81","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd1842260174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ऑफर के नाम पर युवक से 4200 रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ऑफर के नाम पर युवक से 4200 रुपये की ठगी
विज्ञापन

चोला। ऑनलाइन ऑफर के नाम पर युवक से 4200 रुपये की ठगी कर ली गई है। पीड़ित ने ठगी करने वाली कंपनी के खिलाफ तहरीर दी है।
चौकी क्षेत्र के गांव अलियाबाद निवासी भरत सिंह पुत्र सुरेश सिंह ने बताया कि उसने दिल्ली स्थित कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन ऑफर में मोबाइल और जूते की बुकिंग कराई थी। बताया कि बुधवार की दोपहर कंपनी द्वारा भेजा गया कोरियर उसके घर पर पहुंचा। 4200 रुपये का भुगतान करने के बाद उसे कोरियर दिया गया। बताया कि जब उसने कोरियर खोला ने उसमें मोबाइल का खाली डिब्बा और सौ रुपये की कीमत के जूते निकले। ठगी होने पर जब उसने कंपनी के नंबर पर फोन किया तो कॉलर ने उसके साथ अभद्रता की। चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार जादौन ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।