{"_id":"5d49c5cd8ebc3e6cb12eac04","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd181819366","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी पर पत्नी को गायब करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी पर पत्नी को गायब करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पति ने पत्नी के प्रेमी पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोपी प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी तीन मार्च 2014 में स्याना निवासी युवती के साथ हुई थी। बताया कि शादी के बाद पत्नी के झगड़े से तंग आकर परिवार के लोगों ने उन्हें अलग कर दिया। वह पत्नी के साथ अलग मकान में रहने लगे। उसके बाद भी उसकी पत्नी के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। अक्सर उसकी पत्नी उसे मर्जी के खिलाफ शादी किए जाने की बात कहती थी। बताया कि उसकी पत्नी के मोहल्ला निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी प्रेमी को घर पर बुला लेती थी। और फोन पर उससे घंटों बातें करती थी। जानकारी होने पर उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी उल्टे प्रेमी से उसकी हत्या करवाने की धमकी दी। बताया कि जब उसने पत्नी के प्रेमी को समझाने का प्रयास किया तो उसने भी उसे जान से मारने की धमकी दी। रविवार को उसकी पत्नी घर में रखे जेवरात, नगदी को लेकर बच्चों के साथ संदिग्ध हालात में लापता हो गई। ससुराल में जानकारी करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पीड़ित ने आशंका व्यक्त की है कि पत्नी के प्रेमी ने उसे कहीं गायब कर दिया है। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।