फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahar News Lover had strangled the girl to death

प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या: सुरेंद्र की शादी हो जाने से खफा थी यशोदा, बना रही थी पत्नी को छोड़ने का दबाव

Sat, 15 Apr 2023 06:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Apr 2023 06:14 PM IST
सार

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि यशोदा से उसकी दोस्ती बीएससी की परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र पर हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो प्रेम संबंध हो गए। पिछले दिनों उसकी शादी हो गई। यशोदा इस बात से नाराज थी और पत्नी को छोड़ उससे शादी करने का दबाव बना रही थी।

विज्ञापन
Bulandshahar News Lover had strangled the girl to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस इलाके के दोदपुर निवासी यशोदा की उसके प्रेमी ने ही हत्या की थी। यशोद का शव 30 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हदीमपुर के रास्ते पर नाले की पुलिया में मिला था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने लावारिश में अंतिम संस्कार कर दिया था। शुक्रवार को सिकंदराबाद पहुंची मृतका की बहन नीलम ने कड़े, जूते, कपड़े और अन्य सामान के आधार पर पहचान की। परिजनों ने 24 मार्च को थाना सिविल लाइन में यशोदा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय यशोदा निवासी दोदपुर, सिविल लाइंस बीएससी तक पढ़ाई की थी। वह नौकरी की तलाश में थी। पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में छह बहन और तीन भाई और मां है। 24 मार्च को यशोदा इंटरव्यू देने के लिए नोएडा जाने की बात कहकर घर से गई थी। यशोदा की बातचीत सुरेंद्र कुमार निवासी अटेरना,थाना पहासू जनपद बुलंदशहर से होती थी। कॉल डिटेल से इसकी पुष्टि हुई। 24 मार्च को यशोदा और सुरेंद्र की लोकेशन एक ही थी। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि सुरेंद्र नोएडा के सेक्टर 86, थाना फेस-2 में क्लीनिक चलाता है। वह अपंजीकृत चिकित्सक है।
विज्ञापन


शुक्रवार को उसे सिविल लाइंस इलाके की ठंडी सड़क से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यशोदा से उसकी दोस्ती बीएससी की परीक्षा के दौरान अतरौली के एक परीक्षा केंद्र पर हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो प्रेम संबंध हो गए। पिछले दिनों उसकी शादी हो गई। यशोदा इस बात से नाराज थी और पत्नी को छोड़ उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। प्लानिंग के तहत इंटरव्यू के बहाने यशोदा को मिलने बुलाया और गला दबाकर हत्या करने के बाद सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के हमीदपुर में शव नाले में फेंक दिया था। आरोपी के पास से मृतका का आधार कार्ड बरामद हुआ है। फोन उसने कहीं फेंक दिया। उसे भी बरामद करने के प्रयास जारी है। आरोपी सुरेंद्र को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed