फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर: सोनू और उसके 13 मददगारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सोनू और उसके 13 मददगारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या में दोषी सोनू गौतम और फरार होने में उसकी मदद करने वाले 13 आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोनू अदालत में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर फरार हुआ था। उसे एसटीएफ ने 12 फरवरी को गिरफ्तार किया था।
एसटीएफ निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सोनू ने तेजवीर सिंह उर्फ गुड्डू और अपने बड़े भाई हनी गौतम के कहने पर विधायक मलखान की हत्या की थी। 27 जनवरी को अन्य अभियुक्तों के साथ उसे भी न्यायालय में पेश होना था, लेकिन वह न्यायालय में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर फरार हो गया था। न्यायालय के सभी 15 आरोपियों को दोषी करार देने के बाद सोनू को छोड़कर 14 दोषियों को जेल भेज दिया गया था। सोनू ने बताया कि फरारी के बाद उसने साथी आदित्य निवासी मदनगढ़ खैर जनपद अलीगढ़ से कहीं भागने के लिए मदद मांगी थी। जिसके बाद अलीगढ़ के मोहल्ला शीशिया पाड़ा निवासी शिवम ने उसे कार उपलब्ध कराई। कार से वह जीतू उर्फ जितेंद्र निवासी बिलखोरा खुर्द सासनी हाथरस, बल्लू यादव निवासी मोहनपुर थाना मुरार जनपद ग्वालियर मध्यप्रदेश और टप्पू जाट उर्फ फौजी निवासी धौलपुर राजस्थान के साथ मैनपुरी निवासी हरिकेश के यहां पहुंच गया। उससे खर्च के लिए पांच हजार रुपये लेने के बाद बल्लू के बहनोई रंजेश यादव निवासी करहल मैनपुरी के यहां रात में रुके। अगले दिन सुबह सोनू ने अपने भतीजे भीम निवासी शहरी मदनगढ़ व दीपक निवासी मोहल्ला सुदामापुरी को दूसरी गाड़ी लेकर करहल बुलाया। उस गाड़ी को लेकर चारों आरोपी बल्लू के राजस्थान धौलपुर स्थित किराये के मकान पर पहुंच गए। वहां से सोनू और जीतू झांसी में राजा यादव निवासी बोढ़ापुर के फार्म हाउस चले गए। वहां चार फरवरी तक रुका। इस दौरान वहां राजा को ऑनलाइन 90 हजार रुपये ट्रांसफर करने के बदले नकद लेकर सोनू और जीतू पांच फरवरी को दिल्ली के तिमरपुर निवासी अजय त्यागी के घर पहुंचे। वहां उससे बातचीत कर व कुछ रुपये लेकर दिल्ली स्थित अपने फ्लैट पर पहुंच गया। छह फरवरी को एक बार फिर दोनों आरोपी झांसी पहुंचे और नौ फरवरी तक राजा यादव के फार्म हाउस पर ही रुके। दस फरवरी को जीतू ने सोनू गौतम को दिल्ली स्थित उसके फ्लैट पर छोड़ दिया था।
विज्ञापन

सोनू ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलिंग में उसका पार्टनर मनोज गौतम निवासी गुर्ज नगरिया जनपद अलीगढ़ रंगदारी व प्रॉपर्टी का पैसा एकत्रित करता है। इसके बाद उसे दूसरे साथी दीपक कुमार निवासी सुदामापुरी अलीगढ़ को दे देता है। जहां से पैसे को सोनू की महिला मित्र सरिता पचौरी निवासी गांव पोहिना अलीगढ़ के खाते में भेज दिए जाते हैं। जिसका फोन-पे व पेटीएएम के माध्यम से सोनू इस्तेमाल करता है। पुलिस ने सोनू समेत उसका साथ देने वाले जीतू उर्फ जितेंद्र, बल्लू यादव, टप्पू जाट, शिवम चौहान, हरिकेश, रंजेश, भीम, दीपक कुमार, राजा यादव, अजय त्यागी, मनोज गौतम, आदित्य और सरिता पचौरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड का किया इस्तेमाल
सोनू ने पूछताछ में बताया कि उसे आशंका थी कि सजा हो जाएगी। इस कारण उसने फर्जी आधार कार्ड व फर्जी शस्त्र लाइसेंस इस्तेमाल किए। यह सब जीतू ने उसे उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed