फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

मलखान हत्याकांड : मुठभेड़ के बाद सोनू का मददगार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
मलखान हत्याकांड : मुठभेड़ के बाद सोनू का मददगार गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। मलखान सिंह हत्याकांड में बीते दिनों सजा होने के बाद फरार हुए दोषी सोनू गौतम की मदद करने वाले जितेंद्र उर्फ जीतू को एसटीएफ और गुलावठी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छपरावत गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उपचार के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 12 फरवरी को गिरफ्तार हुए सोनू से पूछताछ के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

बताया गया कि बुलंदशहर हाईवे के किनारे छपरावत गांव के पास के एक काली स्कार्पियो गाड़ी खड़ी थी। वहां हाथरस जनपद के सासनी क्षेत्र के बिलखोरा गांव निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू शस्त्र के फर्जी लाइसेंस को फाड़ रहा था। एसटीएफ मेरठ और गुलावठी पुलिस के वहां पहुंचने पर उसने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से हो घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उपचार के लिए जितेंद्र को सीएचसी गुलावठी में भर्ती कराया गया। जितेंद्र 2006 में पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले सोनू गौतम का शागिर्द है। सोनू की फरारी के दौरान भी उसने मदद की थी। आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक स्कार्पियो गाड़ी, तीन फर्जी शस्त्र लाइसेंस और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed