{"_id":"63ebda250beab267d701f597","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd252377450-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश
बुलंदशहर। कोतवाली देहात की ठंडी प्याऊ चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ खेत पर चारा लाने के दौरान गांव निवासी व्यक्ति ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की।
पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर न्याय न मिलने पर खुदकुशी की चेतावनी दी। एसएसपी के आदेश पर देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़तिा ने तहरीर देकर बताया कि गांव का एक व्यक्ति उस पर बुरी नजर रखता है। आरोपी कई बार उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव बना चुका है। 11 फरवरी को वह खेत में भैंसों के लिए चारा लेने गई थी। वहां पर आरोपी व्यक्ति पहुंच गया और उसे खेत से खींचकर एक मुर्गी फार्म में ले गया। आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
पीड़िता का शोर सुनकर उसका पुत्र मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी उसे भविष्य में हत्या करने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।
पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर बताया कि अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो वह खुदकुशी करने के लिए मजबूर होगी। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले में आरोपी मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-