फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

Bulandshahar News: गलन भरी सर्दी से बीमार हो रहे बच्चे और बुजुर्ग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
गलन भरी सर्दी से बीमार हो रहे बच्चे और बुजुर्ग
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिछले कई दिनों से मौसम में बढ़ रही गलन भरी सर्दी बच्चों और बुजुर्गों पर भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में प्रतिदिन बीमार लोग उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में चिकित्सक बच्चों और बुजुर्गों के अलावा बीमार लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं।
पिछले चार दिन से मौसम में गलन अधिक बढ़ गई है। रात के समय कोहरा बना रहता है तो दिन के समय में सूर्य न निकलने के कारण सर्दी अधिक होने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में नवजात शिशुओं में हाइपोथरमिया या तापमान कम होने की शिकायत देखी जा रही है। बुजुर्गों में ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में चिकित्सक बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी में बचाकर रखने की सलाह दे रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम आनंद ने बताया कि सर्दी के मौसम में बच्चों में निमोनिया होने की आशंका बनी रहती है। कुछ लोग सर्दी को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इन दिनों सर्दी बढ़ने पर सावधानी बरतना फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन

बच्चों का ऐसे करें बचाव
- बच्चों को दोपहिया वाहन पर सुबह-शाम न लेकर जाएं।
- पैरों और हाथों में मोजे व दस्ताने पहनाएं।
- दूध पीने वाले बच्चों को नियमित अंतराल पर दूध दें।
- गर्म और ताजा खाना खाएं।
बुजुर्गों का ऐसे करें बचाव
- सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से बचें, जाएं तो गर्म कपड़े पहनकर निकलें।
- खाने में अधिक से अधिक हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
- गर्म पानी का सेवन करें।
सर्दी लगने के कारण कोल्ड डायरिया होने का खतरा बढ़ जाता है। दो वर्ष से छोटे बच्चों को गर्म कंबल में लपेटकर रखें। प्रतिदिन अस्पताल में आने वाले बच्चों को जांच कर बचाव की सलाह भी दी जा रही है। - डॉ. एमपी सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी के दिनों में ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों का स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका रहती है। ऐसे में मरीज दवाओं को रिवाइज कराते रहे। किसी भी परेशानी होने पर चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। सांस और अस्थमा के मरीज सावधानी बरतें और सुबह-शाम घर से बाहर न निकलें। - डॉ. परवेंद्र सिंह, वरिष्ठ परामर्शदाता जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed