फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

Bulandshahar News: घने कोहरे और शीतलहर के साथ हुआ नए साल का स्वागत, 5 डिग्री पर पहुंचा पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
घने कोहरे और शीतलहर के साथ हुआ नए साल का स्वागत, 5 डिग्री पर पहुंचा पारा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नए साल का स्वागत रविवार सुबह कोहरे व शीतलहर के साथ हुआ। मौसम का मिजाज कड़ा हो गया है। सुबह हाईवे के साथ ही शहर के अंदर भी दृश्यता काफी रही। सुबह करीब 10 बजे कोहरा छंटना शुरू हुआ। दोपहर में धूप निकली, लेकिन शीतलहर के सामने फीकी रही। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री कम होकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी कई दिन तक इसी तरह कोहरा व ठंड रहेगी।

गत कुछ दिनों से मौसम हर रोज बदल रहा है। दिसंबर के जाते-जाते जहां घने कोहरे ने अपनी दस्तक देकर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था तो वहीं आखिरी दिनों में बढ़ी ठंड रविवार को नए साल में दाखिल होते ही पूरे यौवन पर नजर आई। कोहरा होने के कारण सड़कों पर वाहनों की गति मानो पूरी तरह थम गई। दृश्यता बहुत कम होने की वजह से सुबह ही वाहनों की लाइटें जलाकर सफर करना पड़ा। ठंड से पक्षी, जानवर भी प्रभावित हैं। सर्द हवाओं से निजात पाने के लिए शहर में जगह-जगह अलाव का सहारा लिया। बाजारों में भी दोपहर तक भीड़ कम दिखाई दी। सभी ने कंपकंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय किए। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 6 डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है। हवा की गति छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। जबकि आर्द्रता 88 फीसदी दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल के अनुसार अब आगामी कई दिन घना कोहरा व शीतलहर जारी रहेगी। इन दिनों अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed