फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

Bulandshahar News: कलश यात्रा में अंडा फेंक कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कलश यात्रा में अंडा फेंक कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन

नरसेना। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में रविवार दोपहर को कलश यात्रा के दौरान एक गैर समुदाय के युवक ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। आरोपी ने कलश यात्रा पर अंडा फेंक दिया, गनीमत रही कि अंडा कार पर जाकर गिरा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी जा सकी है।
दौलतपुर कलां में शिव दुर्गा मंदिर पर रविवार शाम से भागवत का आयोजन शुरू हुआ। इससे पूर्व ग्रामीण महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर से होते हुए जैसे ही बाजार में पहुंची, उसी दौरान गैर समुदाय के एक युवक ने यात्रा पर अंडा फेंक कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। गनीमत रही कि अंडा वहां खड़ी एक कार के शीशे पर जाकर लगा। जिसके चलते कलश यात्रा में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान संभ्रांत लोगों ने माहौल को संभाला और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आए। हालांकि, मामले में देर शाम तक कोई तहरीर पीड़ित पक्ष की ओर से नहीं दी गई है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में सामने आ रहा है कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने यात्रा को सकुशल संपन्न कराया।
विज्ञापन

हो सकता था बवाल
मौके पर मौजूद दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों व पुलिस ने स्थिति को जल्द से जल्द संभाल लिया। साथ ही आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया। संभ्रांत लोगों ने आपसी बातचीत के बाद सांप्रदायिक सौहार्द्र न बिगड़े इसके चलते माहौल को संभाला। अन्यथा दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर धार्मिक उन्माद के चलते बवाल हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। यात्रा को बाद में सकुशल संपन्न करा दिया गया है। गांव में संभ्रांत लोगों से बातचीत कर स्थिति को संभाल लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed