{"_id":"6255b2f0a7ee555b8b1464f3","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2367928166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में लूट और वाहन चोर गैंग का बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में लूट और वाहन चोर गैंग का बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में लूट और वाहन चोर गैंग का बदमाश गिरफ्तार
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे फिरोज को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। जबकि, उसका एक साथी मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलहा व चोरी की एक बाइक बरामद की है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात नगर कोतवाली पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त व वलीपुरा नहर मोड़ बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर खुर्जा की ओर से दो शातिर वाहन चोर व लुटेरे आते हुए नजर आए। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश बाइक को मोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान बदमाशों की बाइक फिसल कर गिर गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल होकर गिर गया। जबकि, उसका साथी मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। घायलावस्था में गिरफ्तार बदमाश की शिनाख्त फराज उर्फ फिरोज निवासी पानी की टंकी के पास मोहनकुटी बाईपास चुंगी थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। आरोपी के पास से चोरी की एक बाइक व अवैध असलहा बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि मौके से भागे हुए बदमाश की तलाश की जा रही है। पकड़ेे गए बदमाश को जिला अस्पताल से उपचार के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया है। फराज पर नगर कोतवाली में ही विभिन्न धाराओं में सात मामले दर्ज हैं।