{"_id":"6255b24fda383a5d8043294e","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd236792631","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्गी से टकराई बाइक, छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुग्गी से टकराई बाइक, छात्रा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुग्गी से टकराई बाइक, छात्रा की मौत
अहार। खेत से बुग्गी पर सवार होकर मां के साथ सोमवार शाम घर लौट रही सात वर्षीय छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक भी गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव मोहरसा निवासी अमरजीत लोधी की सात वर्षीय पुत्री काजल गांव के ही एक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। सोमवार को वह अपनी मां बीना देवी के साथ बुग्गी से खेत पर गई थी। जहां से शाम के समय दोनों मां-बेटी बुग्गी पर ही चारा लादकर वापस अपने घर लौट रही थीं। अवंतिका मंदिर चौराहे के निकट सामने से एक बाइक अनियंत्रित होकर बुग्गी से टकरा गई। हादसे में काजल बुग्गी से नीचे गिर गई और गंभीर रुप से घायल हो गई। जबकि, बाइक सवार दोनों युवक भी गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने काजल को मृत घोषित कर दिया। जबकि, गंभीर रुप से घायल बाइक सवार दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है। उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।