{"_id":"62113d6d82494d78dc5e47fb","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2343125191","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजी का भात देकर लौट रहा था बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजी का भात देकर लौट रहा था बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

औरंगाबाद। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरेना के निकट शुक्रवार देर रात भांजी का भात भर कर लौट रहे गांव चरौरा मुस्तफाबाद निवासी युवक भूदेव उर्फ लाला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव चरोरा मुस्तफाबाद निवासी भूदेव उर्फ लाला शुक्रवार को अपने परिवार के साथ जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव चांदौक में अपनी भांजी का भात देने के लिए गया था। भात देने के बाद देर रात बाइक से गांव लौट रहा था। औरंगाझबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव कुरैना के निकट पहुंचने पर औरंगाबाद की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव की शिनाख्त कर मृतक के परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, परिजनों ने मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।