फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर की पत्नी की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर की पत्नी की हत्या
विज्ञापन

गुलावठी। गांव बराल में क्लीनिक चलाने वाली नर्स पूनम रानी की शनिवार दोपहर को उसके पति ने सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। मृतका अपने पति से विवाद के चलते करीब तीन वर्ष से अलग रह रही थी। पूनम की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर कोतवाली बुलंदशहर के मोहल्ला सुशीला विहार निवासी सुशीला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री पूनम रानी का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व हापुड़ निवासी युवक नीरज के साथ किया था। शादी के करीब एक वर्ष बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। जिसके चलते पूनम अपने पति से अलग मायके के निकट सुशीला विहार में ही एक किराए के मकान में रह रही थी। उसके साथ उसकी ढाई वर्षीय पुत्री भी रहती थी। वह नर्स का काम करती थी। पूनम ने गुलावठी के गांव बराल में अपना एक छोटा क्लीनिक खोला हुआ था। जहां, वह प्रतिदिन सुबह दस बजे जाती थी। शनिवार सुबह दस बजे भी वह अपने क्लीनिक पर गई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे उसका पति नीरज उसके क्लीनिक पर पहुंचा। बताया गया कि क्लीनिक पर कुछ देर दोनों के बीच बातचीत हुई और बाद में नीरज ने क्लीनिक पर रखे सर्जिकल ब्लेड से पूनम का गला रेत दिया। शोर शराबा होने पर लोगों को आता देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। जिसे कुछ दूरी पर ही ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए 100 मीटर दूर तक भागी थी पूनम
वारदात के बाद आरोपी भाग निकला था। जबकि, पूनम गांव में ही अपने एक साथी क्लीनिक संचालक के क्लीनिक की ओर दौड़ी। वह करीब 100 मीटर तक जाकर गिर गई। जिसे ग्रामीणों ने क्लीनिक पर पहुंचाया। लेकिन, उसकी मौत हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने उससे पूछा कि उसे किसने मारा, तो उसने अपने पति नीरज का नाम लिया और बताया कि गले पर दो बार वार किया था। यह बात बताते समय ही उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed