फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

फर्जी चेक बना कर लाखों रुपये निकाले, मैनेजर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
फर्जी चेक बना कर लाखों रुपये निकाले, मैनेजर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

ऊंचागांव। गांव निवासी एक युवक के साथ फर्जी चेक बना कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक की तहरीर के आधार पर बैंक प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

ऊंचागांव माजरा मडैया कलां निवासी प्रकाश सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसका गांव के ही पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुला हुआ है। आरोप है कि 4 माह पूर्व उसके बैंक खाते से फर्जी चेक के द्वारा 1,85,600 की रकम पंजाब नेशनल बैंक लखनऊ व दिल्ली के एक बैंक से निकासी की गई है। इसकी जानकारी उसे बैंक से पासबुक एंट्री कराने के दौरान हुई। उसका आरोप है कि जिन चेक नंबरों के आधार पर रकम निकाली गई है। वह चेक उसके पास ही मौजूद हैं। पीड़ित ने मामले में एक आरोपी युवक संजय और पंजाब नेशनल बैंक लखनऊ शाखा प्रबंधक, दिल्ली के एक्सिस बैंक शाखा के प्रबंधक के खिलाफ फर्जी चेक के माध्यम से रकम निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ स्याना अलका सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed