फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

अनूपशहर। गांव नगला करनपुर के पास ईंट भट्ठे के निकट शुक्रवार सुबह पेड़ पर गांव निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव लटका हुआ देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला करनपुर निवासी राजू (26) गांव के निकट स्थित ईंट के भट्ठे पर मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार में उसकी पत्नी व एक डेढ़ वर्षीय पुत्र और दो माह की पुत्री है। बताया गया कि बृहस्पतिवार शाम को राजू घर से खाना खाने के बाद कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था। लेकिन, देर रात तक भी वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने उसका शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा और परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत की। एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed