फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पहली पत्नी को मरा दिखाकर कर ली दूसरी शादी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पहली पत्नी को मरा दिखाकर कर ली दूसरी शादी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस डिपार्टमेंट (सीजीएसटी) से सेवानिवृत्त अधिकारी ने पहली पत्नी से तलाक लिए बगैर दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी को विभाग में मरा हुआ दर्शाकर दूसरी का नाम सेवा पुस्तिका में भी दर्ज करा दिया।

गुलावठी के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने बुधवार को एसएसपी से मिलकर बताया कि उसके पति सीजीएसटी से सेवानिवृत्त हैं। बीते दिनों पीड़िता ने जनसूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी तो पति की सेवा पुस्तिका में पत्नी के कॉलम में किसी अन्य महिला का नाम दर्ज होने का पता चला। पीड़िता ने आरोप लगाया साजिश के तहत सेवा पुस्तिका में दूसरी महिला का नाम दर्ज कराया गया। पीड़िता को पति ने मरा हुआ दिखा दिया। पति ने वर्ष 2009 में विवाह विच्छेद का न्यायालय में वाद दायर किया था, लेकिन न्यायालय ने उसे ही वैध एवं कानूनी पत्नी माना है। पति के करतूतों का विरोध करने पर उसे मारा-पीटा गया। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी पति ने उसे फोन कर हत्या कराने की भी धमकी दी है। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed