फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। मोहल्ला चौधरीवाड़ा सलेमपुर रोड पर बुधवार दोपहर को घर के बाहर खेल रही बच्ची का एक युवक ने अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला चौधरीवाड़ा सलेमपुर रोड निवासी आशू ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर को उसकी दो वर्षीय भतीजी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वहां पर एक अज्ञात आरोपी युवक पहुंच गया। साथ ही आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की कोशिश करने लगा। साथ ही आरोपी ने उसे अपनी गोद में उठा लिया और भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन, तभी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने आरोपी को रोक लिया। साथ ही उससे पूछताछ की, जिस पर आरोपी युवक हड़बड़ा गया और बच्ची को वहीं छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन, लोगों ने आरोपी को वहीं पकड़ लिया। साथ ही पुलिस व बच्ची के परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

नहीं पकड़ते लोग, तो हो सकती थी बड़ी वारदात
दो माह के मासूम का अपहरण करने की कोशिश करने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। पड़ोसियों ने बताया कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर जब वह वहां पहुंचे तो बच्चे को पहचान गए। बच्चे के परिजनों ने भी लोगों को आभार व्यक्त किया है। आरोपी यदि बच्चे का अपहरण कर ले जाने में कामयाब होता तो शायद बड़ी वारदात हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रहे अपहरण और हत्या की वारदात
जनपद में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर बच्चों का अपहरण के बाद हत्या और जघन्य वारदातें सामने आ रही हैं। गत 28 जनवरी को छतारी क्षेत्र निवासी एक चिकित्सक के पुत्र का अपहरण कर आरोपियों ने हत्या कर दी थी। इसके अलावा बीते दिनों ही सिकंदराबाद के एक मैरिज होम में सगाई समारोह में शामिल होने गया आठ वर्षीय मासूम भी लापता हो गया था। जिसका शव 24 घंटे बाद मैरिज होम के निकट नाले में पड़ा हुआ मिला था। यही नहीं, करीब छह माह पूर्व अनूपशहर क्षेत्र से भी एक मासूम का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।

कोट
मामले में तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ के बाद ही जानकारी मिल सकेगी कि आरोपी बच्चे का अपहरण क्यों करना चाहता था। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed