फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अरसिया कंपनी के वेयर हाउस में आयकर विभाग का सर्वे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अरसिया कंपनी के वेयर हाउस में आयकर विभाग का सर्वे
विज्ञापन

बुलंदशहर/खुर्जा। जेवर रोड स्थित अरसिया कंपनी के वेयर हाउस पर आयकर विभाग 15 घंटे से अधिक सर्वे किया। बताया जा रहा है कि चीन की एक मोबाइल निर्माता कंपनी की ओर से पेश किए गए दस्तावेजों के आधार पर आयकर विभाग की टीम सर्वे करने पहुंची थी।
आयकर विभाग दिल्ली से छह सदस्यीय टीम मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे जेवर रोड स्थित कंपनी के वेयर हाउस पर पहुंची। कंपनी के गेट पर पहुंचते ही टीम ने सिक्योरिटी गार्ड के वॉकी-टॉकी और मोबाइल फोन जब्त कर लिए। कंपनी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को एक स्थान पर बैठा दिया और फोन करने पर रोक लगा दी। आयकर टीम ने चार वर्ष पहले तक के दस्तावेज खंगाले। वेयर हाउस में किस-किस कंपनी का और कब तक स्टॉक रखा गया, इसकी जांच की। रात करीब 12 टीम यहां से गई। बताया जा रहा है कि अपने साथ कुछ दस्तावेज भी लेकर गई है।
विज्ञापन

दावा है कि चीन की एक मोबाइल निर्माता कंपनी ने वेयर हाउस में स्टॉक रखने का दावा करते हुए दस्तावेज पेश किए थे। वेयर हाउस प्रबंधन की ओर से दावा किया गया कि जिस मोबाइल निर्माता कंपनी के दस्तावेजों को अधिकारी खंगाल रहे थे, उसका स्टॉक कभी यहां रखा ही नहीं गया। जिसके चलते अधिकारियों को पिछले चार वर्षों के सभी दस्तावेज दिखा दिए गए। हालांकि कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आयकर की टीम ने कार्रवाई से पहले जानकारी दी थी। इसको लेकर एक उप निरीक्षक समेत दो लोगों को टीम के साथ भेजा गया था। पूरी जांच और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से हो गई थी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed