फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

घुड़चढ़ी को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में टकराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
घुड़चढ़ी को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में टकराव
विज्ञापन

ऊंचागांव। घुड़चढ़ी को लेकर ढलना गांव में शुरू हुआ विवाद एक महापुरुष के बोर्ड से छेड़छाड़, तोड़फोड़ और मारपीट तक पहुंच गया। इसके कारण गांव में तनाव बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने गांव में पैदल मार्च भी निकाला। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया है।
थाना नरसेना क्षेत्र के गांव ढलना में मंगलवार की देर शाम एक युवक की घुड़चढ़ी हो रही थी। आरोप है कि जैसे ही गांव के बाहर चामुंडा के मंदिर पर पहुंची तो घुड़चढ़ी में शामिल लोगों ने सड़क किनारे लगे एक महापुरुष के बोर्ड के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में गाली गलौज व मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कर दिया। आरोप है कि बुधवार कि सुबह एक पक्ष के करीब तीन दर्जन लोग लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए और महापुरुष के बोर्ड को तोड़ दिया। विरोध करने पर घर में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट, पथराव व गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मोहल्ले में घुड़चढ़ी का विरोध किया। विरोध करने पर आरोपियों ने घुड़चढ़ी में शामिल महिलाओं के साथ गाली गलौज व एक युवक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। फिलहाल गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। एक पक्ष ने 5 लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष ने 9 नामजद सहित 40 लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों में तीन महापुरुषों के बोर्ड को लेकर विवाद
सोमवार को गांव गेसूपुर, मंगलवार को गांव कल्याणुपर, बुधवार को गांव ढलना में लगे हुए महापुरुषों के बोर्डो को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। गांव ढलना में लगे एक बोर्ड को तीन महीने में तीन ही बार क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। जिसको लेकर गांव तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed