{"_id":"620bfe910c9f4820b66bafaf","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2341349191","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार किसान को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार किसान को कुचला, मौत
विज्ञापन

शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र में खुर्जा रोड पर गांव खंडवाया के निकट बाइक सवार किसान हरवीर (48) को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों व राहगीरों ने दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।
गांव खंडवाया निवासी हरवीर (48) खेतीबाड़ी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार को वह गांव निवासी देवराज के साथ बाइक से किसी काम के सिलसिले में शिकारपुर गया था। जहां से दोनों शाम के समय वापस गांव लौट रहे थे। गांव खंडवाया के निकट प्राथमिक विद्यालय के सामने पहुंचने पर खुर्जा की ओर जा रहे आलू के बोरों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भागने लगा। जिसे ग्रामीणों व राहगीरों ने कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। वहीं, हादसे में हरवीर और देवराज गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने तत्काल सीएचसली पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हरवीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि, देवराज को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ विकास प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर व ट्रॉली भी कब्जे में ले ली गई है।