फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

550 कार्मिक कराएंगे मतगणना, अगले सप्ताह होगा प्रशिक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
550 कार्मिक कराएंगे मतगणना, अगले सप्ताह होगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी की जा रही है। मतगणना कराने वाले कर्मचारियों को अगले सप्ताह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा के लिए दो-दो हॉल बनाते हुए 14-14 टेबिल लगाकर मतगणना पूरी कराई जाएगी। इसके लिए स्ट्रांग रूम के बाहर बेरिकेटिंग कर दी गई है।
10 फरवरी को जिले में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। जिले की सातों सीट पर कुल 65.28 फीसदी लोगों ने मतदान किया। अब अधिकारियों की टीम प्रत्येक विधानसभा सीट की मतगणना के लिए तैयारी करने में जुटी है। प्रत्येक विधानसभा के लिए दो-दो हॉल बनाए जाएंगे और प्रत्येक हॉल में सात-सात टेबल लगाते हुए मतगणना का कार्य पूरा कराया जाएगा। एक टेबल पर चार कार्मिक मतगणना कराएंगे जिसके चलते कुल 402 कार्मिक मतगणना के कार्य में लगेंगे। इसके अलावा 10 फीसदी कार्मिकों को रिजर्व में रखा जाएगा। साथ ही ईवीएम को स्ट्रांग रूम से टेबल तक लाने-ले जाने के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

17.14 लाख मतदाताओं ने किया था मतदान
10 फरवरी को हुए मतदान में जिले के कुल 26.24 लाख मतदाताओं में से 17.14 लाख मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। सिकंदराबाद में 68.52 प्रतिशत, बुलंदशहर में 65.11, स्याना में 65.59, अनूपशहर में 63.06, डिबाई में 63.1, शिकारपुर में 64.35, खुर्जा में 66.76 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिबाई-शिकारपुर की मतगणना पहले होगी पूरी
सबसे पहले शिकारपुर और डिबाई सीट पर 29 राउंड में मतगणना पूरी होगी। जबकि सबसे अधिक समय सिकंदराबाद सीट पर लगेगा क्योंकि यहां 34 राउंड में मतगणना होनी है। साथ ही बुलंदशहर में 33, स्याना में 32, अनूपशहर में 33 और खुर्जा में 32 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी।

कोट
मतगणना के लिए तैयारी कर ली गई है। जल्द ही कार्मिकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए जल्द कार्यक्रम जारी किया जाएगा। - डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed