फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दवाई लेकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
दवाई लेकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

अहमदगढ़। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दवाई लेकर लौट रहे छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से गुस्साए लोगों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के गांव खुदादिया पर तेज रफ्तार पिकअप ने दवाई लेकर पैदल लौट रहे छात्र 15 वर्षीय तुषार को टक्कर मार दी। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि वह गांव खुदादिया दौलतपुर से दवाई लेकर अपने गांव खुदादिया लौट रहा था। हादसे के बाद मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र पांच भाई-बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता गांव में पौधे बेचने का काम करते थे, और वह भी अपने पिता का काम में हाथ बंटाता था। मृतक के परिवार का आर्थिक स्थिति खराब होने पर लोगों ने मुआवजे की मांग के लिए प्रदर्शन करते हुए मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। हाईवे पर जाम लगाने की सूचना पर सीओ शिकारपुर वीपीएस चौहान व डिबाई तहसीलदार ने परिजनों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेते हुए आगे की जांच शुरू की है। वहीं थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने मृतक के परिजनों को 11 हजार रुपये की धनराशि सौंपी।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम लगाने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहने और धूप अधिक होने के कारण यात्री बेहाल होने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस प्रक्रिया में भी आधा घंटे से अधिक का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बोली स्कूल चला जाता तो नहीं जाती जान
मृतक छात्र की मां ने रोते हुए कहा कि करीब डेढ़ माह बाद स्कूल खुले थे, यदि वह स्कूल चला जाता तो शायद आज वह जिंदा होता, लेकिन बुखार के कारण वह स्कूल जाने में सक्षम नही था। वह स्कूल खुलने की जानकारी मिलने पर काफी खुश था, लेकिन बुखार को दूर करने के लिए दवाई लेने गया और खुद ही दुनिया से दूर हो गया।

कोट
टक्कर मारने वाली पिकअप को पकड़ लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - वीपीएस चौहान, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed