फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

प्लॉट बेचने का झांसा देकर दंपती से 10 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
प्लॉट बेचने का झांसा देकर दंपती से 10 लाख की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के एक दंपती को प्लॉट बेचने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने गाजियाबाद में किसी अन्य व्यक्ति के प्लॉट को अपना बताकर उसे बेचने के नाम पर दस लाख की रकम एडवांस में ले ली। जब फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तो अपनी धनराशि मांगी, लेकिन आरोपी ने रुपये लौटाने के बजाय धमकी दी।

नगर के मोहल्ला शांति निकेतन निवासी हरवीर ने एसएसपी को शिकायत भेजकर बताया कि उसके घर पर कई सालों से गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी एक युवक का आना-जाना है। आरोपी युवक ने गाजियाबाद में उसे एक प्लॉट दिलाने की बात कही और कहा कि रुपयों की कमी के कारण प्लॉट बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके बाद आरोपी ने गाजियाबाद में पहुंचकर एक प्लॉट दिखाते हुए बताया कि यह उसका प्लॉट है। प्लॉट का सौदा 30 लाख रुपये में तय किया गया और इसके लिए आरोपी ने दस लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये बैनामा कराने पर चेक के माध्यम से लेने की बात कही। 10 लाख रुपये लेने के बाद आरोपी ने संपर्क करना बंद कर दिया। जब इस संबंध में गाजियाबाद जाकर पता लगाया तो प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति का होने की जानकारी मिली। पीड़ित दंपती ने आरोप लगाया कि जब उसके घर पहुंचकर रुपयों का तकादा किया तो उनसे अभद्रता कर धमकी दी गई। एसएसपी ने शिकायत पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed