{"_id":"62080744b86ce022d91cf42f","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd234000412","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, 13 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, 13 मजदूर घायल
विज्ञापन

शिकारपुर। मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर बाईपास पर मदरसे के पास बन रहे मकान की सेटरिंग खिसकने से लिंटर नीचे आ गिर गया। हादसे में भवन पर काम कर रहे 13 मजदूर घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी शिकारपुर ले जाया गया। जहां से गंभीर रुप से घायल चार मजदूरों को जिला अस्पताल रेेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीमों ने राहत कार्य कराते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
शिकारपुर में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर मदरसे के पास नगर निवासी सभासद जमशेद कबाड़ी के नए मकान का निर्माण चल रहा है। शनिवार को निर्माणाधीन भवन का लिंटर डाला जा रहा था। जिसमें 32 मजदूर काम कर रहे थे, बताया गया कि शाम के समय लिंटर डालने के दौरान लिंटर के लिए लगाई गई सेटरिंग खिसक गई और नीचे आ गिरी। जिससे उसके नीचे व ऊपर काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस, एसडीएम आशीष कुमार सिंह, सीओ विकास प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू कराया। हादसे में 13 घायल मजदूरों को बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल साजिद, जावेद, अख्तर और छोटे निवासी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मामूली रुप से घायल शैलेश, गजे सिंह, पप्पू, श्रीनिवास, पवन, बड्डे, महेश, बंटी, परविंदर, मजदूरों को मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया है।
कोट
गंभीर रूप से घायल चार मजदूरों को बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि मामूली रूप से घायल मजदूरों को सीएचसी से इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। हादसे का कारण सेटरिंग खिसकना बताया जा रहा है। जांच कराई जा रही है। - आशीष कुमार सिंह एसडीएम शिकारपुर