फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सर्दी, खांसी और बुखार होने पर ही होगी कोरोना की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सर्दी, खांसी और बुखार होने पर ही होगी कोरोना की जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन से आई नई गाइड लाइन के चलते जिले में इन दिनों कोरोना की जांच में लगातार गिरावट आई है। जबकि, पहले तीन से चार हजार लोगों की सैंपलिंग की जाती थी। वर्तमान में 1500 से दो हजार लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। वहीं, पूर्व की भांति सार्वजनिक स्थानों पर सैंपलिंग नहीं की जा रही है।
दिसंबर माह से पूर्व प्रतिदिन एक हजार से दो हजार के करीब लोगों के सैंपल लेकर कोविड जांच की जा रही थी। दिसंबर माह में तीसरी लहर शुरू होने पर कोविड जांच की संख्या बढ़ा दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर भी सैंपल लेकर कोविड जांच की। वहीं, अन्य कार्यों में कोविड जांच रिपोर्ट अनिवार्य होने पर लोगों की जांच कराने को भीड़ भी लगी रहती। लेकिन 15 दिन पूर्व से संक्रमण की रफ्तार कम होने पर शासन द्वारा नई गाइड लाइन जारी कर दी गई। विभागीय अफसरों के अनुसार नई गाइड लाइन के तहत अब केवल लक्षण युक्त वाले लोगों का ही सैंपल लिया जाएगा। जैसे खांसी, सर्दी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, हाइपरटेंशन, डायबटीज, गुर्दे, गले में खराश और स्वाद न आना आदि। वहीं, स्वयं जांच कराने वाले व्यक्ति का भी सैंपल लिया जाएगा। साथ ही यदि कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है तो उसके परिवार में से केवल लक्षण युक्त वाले व्यक्ति का ही सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
नई गाइड लाइन के अनुसार कोरोना की जांच की जा रही है। फरवरी माह में बीते 11 दिन में 23540 लोगों के सैंपल लेकर कोविड जांच की गई। इसमें 12780 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई, जबकि 10760 लोगों का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed